श्री मुनिसुव्रतनाथ चालीसा



अरिहंत सिद्ध आचार्य को निसदिन करुं प्रणाम |

उपाध्याय सर्वसाधू जी करें स्वपर कल्याण ||

प्रभु मुनिसुव्रतनाथ का मंदिर पावन धाम |

श्याम वर्ण अद्भूत प्रतिमा को कोटि-कोटि प्रणाम ||

 

जय मुनिसुव्रत दया के सागर, नाम प्रभु का लोक उजागर ||

राजा सुमित्रा के तुम नन्दा, मां शामा की आंखो के चन्दा ||

 

श्यामवर्ण प्रभू मूरत प्यारी, स्तुति करें निशदिन नर नारी ||

मुनिसुव्रत हो अन्तरयामी, लोका लोक जगत हितकारी ||

 

जो तुम भक्ति निशदिन करता, पाप ताप भय संकट-हरता ||

संकटमोचन नाम तुम्हारा, दीन दुखी तुम ही का सहारा ||

 

कोई दरिद्री या तन का रोगी, प्रभू दर्शन से होते निरोगी ||

मिथ्या तिमिर भयो अति भारी, भव की बाधा हरो हमारी ||

 

यह संसार महा दुख दाई, सुख दुख की गहरी हैं खाई ||

मोह जाल में फंसा है बंदा, काटो प्रभु भव भव का फंदा ||

 

रोग शोक भय व्याधि मिटावो, भव सागर से पार लगावो ||

अशुभ कर्म से अब तक भटका, मोह माया बन्धन में अटका ||

 

योग-वियोग और भव का नाता, राग द्वेष जग में भटकाता ||

हित मित प्रि प्रभू तुमरी वाणी, जग कल्याण करो मुनि ध्यानी ||

 

भव सागर में नाव हमारी, पार करो प्रभु विरद हमारी ||

अब विवेक मेरा हैं जागा, दर्शन करत कर्ममल भागा ||

 

नाम आपका जपे जो कोई, तीन लोक की सम्पदा पाई ||

कृपा दृष्टी जब आपकी होवे, धन आरोग्य समृधि पावे ||

 

प्रभु चरणन में जो कोई आवे, मनवांच्छित फल तुमसे पावे ||

चमत्कार प्रभु आपका न्यारा, संकट मोचन नाम तुम्हारा ||

 

तुम सर्वज्ञ चतुष्टय धारी, मन वच तन वंदना हमारी ||

गिरी सम्मेद से मोक्ष सिधारे, आया अब मैं शरण तिहांरे ||

 

महाराष्ट्र का पैठण तीर्थ, अतिशय क्षेत्र की अद्भूत कीरत ||

मन्दिर की रचना है न्यारी, वीतराग प्रतिमा सुखकारी ||

 

श्याम वर्ण मूर्ति है निराली, मुनिसुव्रत की छवि है प्यारी ||

मानस्तंभ की शोभा न्यारी, देखत मान कषाय निवारी ||

 

मुनिसुव्रत शनिग्रह अधिष्ठाता, दुख संकट हरे दे सुख साता ||

शनि अमावस की महिमा भारी, दर्शन को आते नर नारी ||

 

मुनिसुव्रत दर्शन हितकारी, मन वच तन वंदना हमारी ||

मुनिसुव्रत दर्शन हितकारी, मन वच तन वंदना हमारी ||

 

सोरठा

प्रभु मुनिसुव्रत का चालीसा, नित प्रीत पढ़े जो कोय |

पावे भौतिक सम्पदा, सुख दुःख बन्ध न होय  ||