जिनवर की वाणी में म्‍हारो



(तर्ज :- चलो चलो रे ड्राइवर गाड़ी)

जिनवर की वाणी में म्‍हारो मन डोले, प्रभु की भक्ति में म्‍हारो मन डोले,

करो-करो रे प्रभु की पूजन होले-होले ॥टेक॥

थारा दर्शन के कारण मैं बड़ी दूर से आया, सुन-सुन थारी महिमा मैं तो,

दौड़ा-दौड़ा आया, करो-करो रे-२, प्रभु के दर्शन होले होले ॥१॥

थारा रंग में रंगी चुनरिया, दूजा रंग नहीं लागे,

थारे रंग में ऐसा डूबा, सारी दुनिया आवे, गावो-गावो रे-२, प्रभु के गुण होले होले ॥२॥

जिनमंदिर में सब नर-नारी, थारा ही गुण गावे, तन से, मन से,

तेरी भक्ति, करके पुण्‍य कमावे, नाचो-नाचो रे-२, प्रभु के आगे होले होले ॥३॥