जैन प्रतीक चिन्ह (प्रश्न-उत्तर)



प्रश्न 1. जैन प्रतीक चिन्ह का स्वरूप कैसा है?

 

उत्तर - इस प्रतीक चिन्ह का स्वरूप जैन शास्त्रों में वर्णित तीन लोक के आकार जैसा है।

 

प्रश्न 2. तीन लोक का आकार कैसा है?

 

उत्तर - इसका आकार पुरुषाकार (कमर पर हाथ रखे पुरुष की तरह जैसा है), इसका निचला भाग अधोलोक,बीच का भाग मध्यलोक एवं ऊपर का भाग ऊर्ध्वलोक का प्रतीक है।

 

प्रश्न 3. इस चिन्ह में सबसे ऊपर प्रदर्शित चन्द्राकार आकृति किसका सूचक है?

 

उत्तर - इस चिन्ह में सबसे ऊपर प्रदर्शित चन्द्राकार आकृति सिद्धशिला का प्रतीक है

 

प्रश्न 4. इस चिन्ह में सिद्धशिला के ऊपर एक बिन्दु किसका प्रतीक है?

 

उत्तर - सिद्धशिला के ऊपर एक बिन्दु सिद्धजीव का प्रतीक है।

 

प्रश्न 5. इस चिन्ह में स्वस्तिक किस बात का प्रतीक हैं?

 

उत्तर - इसके ऊपरी भाग में प्रदर्शित स्वस्तिक की चार भुजाएँ चार गतियों - नरक, तिर्यंच, मनुष्य, देव गति का प्रतीक है।

 

प्रश्न 6. स्वस्तिक के ऊपर तीन बिन्दु किस बात के सूचक हैं?

 

उत्तर - स्व॒स्तिक के ऊपर प्रदर्शित तीन बिन्दु सम्यकदर्शन, सम्यक्ज्ञान, सम्यक्चारित्र, को दर्शाते हैं और सन्देश देते हैं कि रत्नत्रय के बिना प्राणी मुक्ति को प्राप्त नहीं कर सकता है।

 

प्रश्न 7. चिन्ह के निचले भाग में प्रदर्शित हाथ क्‍या सूचना देता है?

 

उत्तर - चिन्ह के निचले भाग में प्रदर्शित हाथ अभव की सूचना देता है और लोक के सभी जीवों के प्रति अहिंसा का भाव रखने का प्रतीक है।

 

प्रश्न 8. हाथ के बीच में 24 आरो वाला चक्र एवं बीच में अहिंसा किस बात को सूचित करता है?

 

उत्तर - हाथ के बीच में 24 आरो वाला चक्र 24 तीर्थकरों द्वारा प्रणीत जिनधर्म को दर्शाता है एवं बीच में प्रदर्शित अहिंसा जैनधर्म के प्रमुख सिद्धान्त को प्रतिपादित करता है।

 

प्रश्न 9. नीचे लिखे गये सूत्र परस्परोपग्रहो जीवानाम्‌ का क्या अर्थ हैं?

 

उत्तर - इसका अर्थ है जीव एक-दूसरे का उपकार करते हैं। यह जैन प्रतीक चिन्ह संसारी प्राणी की वर्तमान दशा एवं इससे मुक्त होकर सिद्धशिला तक पहुँचने का मार्ग दर्शाता है।

 

प्रश्न 10. इस जैन प्रतीक चिन्ह का प्रयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है।

 

उत्तर - आजकल लगभग सभी जैन पत्र-पत्रिकाओं, वैवाहिक पत्रिका, क्षमावाणी पत्रिका, दीपावली एवं जैन समाज से जुड़े किसी भी कार्यक्रम की पत्रिकाओं में इस प्रतीक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।

 

इस चिन्ह के बारे में कहीं आगम में आया हो तो कृपया अवगत करायें🙏🙏🙏

by Deshna jain at 04:34 PM, Jul 24, 2021